झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025:
गृह रक्षा, रांची ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए होम गार्ड के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। आधिकारिक वेबसाइट - dhanbad.nic.in पर 15 जून 2025 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
झारखंड होम गार्ड आवेदन लिंक 30 जून 2025 तक उपलब्ध रहेगा।
भर्ती अभियान के तहत राज्य भर में होमगार्ड के कुल 1614 पद भरे जाने हैं। कुल 1614 पदों में से 1276 पद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं जबकि 338 शहरी क्षेत्रों के लिए हैं।
झारखंड होम गार्ड 2025 से संबंधित अधिक जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य विवरण नीचे दिए गए लेख में दिए गए हैं।
क्र.सं. | विवरण | जानकारी |
---|---|---|
1 | ओवरव्यू | झारखंड गृह रक्षा कोर |
2 | पद का नाम | गृह गार्ड |
3 | कुल रिक्तियां | 1614 |
4 | ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ तिथि | 15 जून 2025 |
5 | ऑनलाइन पंजीकरण अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
6 | अधिकारीक वेबसाईट | https://jhpolice.gov.in |
होम गार्ड 2025 ऑफिशियल नोटिफिकेशन
भर्ती अभियान के बारे में संक्षिप्त सूचना संबंधित प्राधिकरण द्वारा जारी कर दी गई है। भर्ती अभियान के बारे में विस्तृत सूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी
ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
होम गार्ड पद की सारे जानकारी
होमगार्ड के कुल 1614 खाली पदों को भरा जाना है, जिनमें से 1276 पद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तथा 338 शहरी क्षेत्रों के लिए हैं।
क्षेत्र | पुरुष | महिला | कुल |
---|---|---|---|
शहरी | 169 | 169 | 338 |
ग्रामीण | 641 | 635 | 1276 |
कुल | 810 | 804 | 1614 |
झारखंड होम गार्ड पदों के लिए कैसे ऑनलाइन आवेदन करे
1. झारखंड होम गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
2. 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें।
3. यह आपको होमगार्ड भर्ती पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित करेगा।
4. 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें।
5. पद के लिए पंजीकरण करे ।
6. व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक विवरण, अनुभव विवरण जोड़ें।
7. दस्तावेज़ अपलोड करें।
8.आवेदन का प्रिंटआउट निकल लें।
0 टिप्पणियाँ